ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

म्यांमार लैंडस्लाइड: घटनास्थल से अब तक तीन शव बरामद, करीब 100 लोगों के लापता होने की आशंका

यांगून: म्यांमार के काचिन में हुए भूस्खलन हादसे के बाद अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ था, जिसके बाद से करीब 80 लोगों के लापता होने की आशंका है। घटनास्थल से मिले शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि तीनों ही शव पुरुषों के हैं। हादसे के बाद लापता लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

राहत और बचाव कार्य जारी

समाचार एजेंसी एएनआई ने हपाकांत टाउनशिप के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह हादसा लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब चार बजे हुआ। जेड खदान में भूस्खलन के बाद हुए हादसे में करीब 100 लोग दब गए, जिसमें मौके पर मौजूद मजदूर और वेंडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की कुल संख्या को लेकर लगातार संशय बना हुआ है। प्रशासन और स्थानीय बचाव संगठन बाढ़ प्रभावित इलाके में तलाशी एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

अक्सर होते है हादसे

वहीं, ग्राम प्रशासन कार्यालय के एक अधिकारी यू क्याव मिन ने बताया कि ‘मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भूस्खलन के बाद से 80 से ज्यादा लोग लापता हैं। उनकी खोज में बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।’ उन्होंने बताया कि हपाकांत खनन क्षेत्र में भूस्खलन के हादसे अक्सर होते रहते हैं। पिछले हफ्ते एक भूस्खलन के दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी

म्यांमार में हालात गंभीर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हपाकांत इलाके में ज्यादातर लोग जेड खदान में मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं। यहां ज्यादातर हादसे खनन के दौरान होने वाले भूस्खलन के कारण होते हैं। बीते साल जुलाई में हपाकांत इलाके में ही खनन के दौरान एक भीषण हादसा हुआ था। तब खनन का कचरा गिरने से 174 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 54 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की अपदस्थ सरकार ने 2016 में सत्ता संभालने के बाद इस इलाके में खनन को लेकर कई वादे किए थे, लेकिन कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाए गए। अब देश में तख्तापलट के बाद हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button