ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
देश

अचानक कश्मीर दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, ईरान में फंसे लोगों के घरवालों से की मुलाकात

श्रीनगर: विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को औचक दौरे पर कश्मीर पहुंचे और ईरान में फंसे लोगों व छात्रों के परिजन से भी बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्री सोमवार सुबह को औचक दौरे पर घाटी पहुंचे। जयशंकर ने यहां डल झील के किनारे स्थित कश्मीर International Conference Complex में लोगों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों और कोम शहर में फंसे जायरीनों के परिजनों ने केंद्र से जल्द से जल्द उन्हें हवाई जहाज द्वारा वापस लाने की मांग की। विदेश मंत्री ने रविवार को कहा था कि ईरान से भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं।

जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा था कि ईरान के कोम में फंसे जायरीन को भारत वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और अन्य तैयारियों को लेकर ईरानी अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। उन्होंने लिखा कि ईरान में भारतीय उच्चायोग इस बारे में गंभीरता से काम कर रहा है। जयंशकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारतीय उच्चायोग ईरान में भारतीय मछुआरों से लगातार करीबी संपर्क में है और अब तक उनके बीच कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हम उनके लिए आपूर्ति को सुनिश्चित कर रहे हैं और उनके कल्याण की निगरानी जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button