ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
खेल

IPL 2020 : कोरोना वायरस के कारण स्टेडियम में बिना दर्शकों के हो सकते हैं मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 13 के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। लेकिन चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस का असर आईपीएल पर भी पड़ते नहीं संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल सीजन 13 को टालने या तारीखों में बदलाव की बात सामने आई है। वहीं अटकलें ऐसी भी हैं कि कोरोना वायरस के कारण आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में दर्शकों को एंट्री ना दी जाए। हालांकि इस पर बीसीसीआई की तरफ से कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।

आईपीएल तय समय पर ही होगा : सौरव गांगुली

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कुछ दिनों पहले कहा था कि आईपीएल तय समय पर ही होगा। लेकिन स्वास्थ कारणों के चलते स्वास्थ मंत्रालय और बीसीसीआई अगले सप्ताह बैठक करेंगे जिसमें आईपीएल को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा। आईपीएल सीजन 13 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 29 मार्च को खेला जाएगा।

महाराष्ट्र के स्वास्थय मंत्री ने जताई चिंता 

महाराष्ट्र के स्वास्थय मंत्री राजेश टोपे ने हाल ही में आईपीएल को लेकर खेल मंत्री के सामने चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए आईपीएल का आयोजन बाद में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बड़ी संख्या में लोग एक जगह जमा होते हैं तो संक्रामक बीमारियों के तेजी से फैलने की आशंका रहती है। ऐसे आयोजनों के लिए यह सही समय नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button