ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े कार से 22 लाख 50 हजार रुपए उड़ाए, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

अम्बेडकरनगर: जिले में अपराधियों में कानून नाम का काई खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। दरअसल, आज दिन दहाड़े बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में रखी 22 लाख 50 हजार की रकम लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ATM फ्रेंचाइजी धारक  हेमन्त सिंह एचडीएफसी बैंक शहजादपुर रुपये निकाल कर कार से अपने चालक के साथ अकबरपुर की तरफ निकले थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी पंचर हो गई फिर ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क के बगल में खड़ी कर दी।  पहले से घात लगाए बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई और अगल-बगल की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया लेकिन कुछ भी सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है।

पुलिस के अनुसार इंडिया वन एटीएम के फ्रेंचाइजी धारक हेमन्त सिंह एचडीएफसी बैंक शहजादपुर से 22 लाख 50 हजार रुपये निकाल कर कार से अपने चालक के साथ अकबरपुर की तरफ निकले। बैंक से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर पहुंचे ही थे कि गाड़ी का पहिया अचानक पंचर हो गया। चालक चक्का निकाल कर बगल की दुकान पर बनवाने लगा। इसी बीच फ्रेंचाइजी धारक हेमन्त सिंह के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया और वे गाड़ी के बगल खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान गाड़ी के अंदर रखा रुपयों से भरा बैग बदमाश लेकर गायब  हो गए। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ ASP संजय राय जांच पड़ताल में जुट गए। अगल- बगल के प्रतिष्ठानों और दुकानों में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर  जांच पड़ताल कर रही है फिलहाल अभी तक आरोपी को के बारे में पुलिस को कुछ भी सुराग नहीं मिल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button