ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
खेल

साउथ अफ्रीका का ये बल्लेबाज है अगला सुपरस्टार, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- बचकर रहे टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए जमकर पसीना बहा रही है। कोच राहुल द्रविड़ पहले विदेशी दौरे पर हैं यहां उनका असली टेस्ट होने वाला है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा चुके अमोल मजूमदार ने दो बल्लेबाजों का नाम बताया है जिससे भारतीय टीम को सावधान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, “डीन एल्गर और एडन मारक्रम हमेशा से ही मेरे बड़े खिलाड़ी होंगे इस टीम के। अगर जो पहले टेस्ट मैच में मारक्रम चल जाते हैं तो फिर उनका आत्मविश्वास सातवें आकमान पर होगा। एल्गर जुझारू खिलाड़ी हैं, साउथ अफ्रीका की टीम को एक बेहद ही मुश्किल टीम के तौर पर देखा जाता है और एल्गर इसमें बिल्कुल खरे उतरते हैं। मारक्रम के बारे में कहना चाहूंगा कि उनका जो नाजुक अंदाज खेल और कला है देखते हुए सफल होने की उम्मीद करता हूं क्योंकि मुझे ऐसा लगता है वह इस टीम के उभरते हुए सुपर स्टार हैं।”

टीम के लिए जो असली मुश्किल आने वाली है उसके बारे में अमोल बोले, “साउथ अफ्रीका में थोड़ा बहुत टेनिस बाल वाली उछाल है। यह आम तौर पर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में पाई जाने वाली उस उछाल से अलग है जिसे हम अनुभव करते हैं। यही एक अंतर है वहां कि पिचों में और दौरा करने वाली टीम को इस बात को लेकर परेशानी होती है जिसकी वजह से वह रन नहीं बना पाते।”

“दुर्भाग्य से एनरिच नार्खिया चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन अब हमें उम्मीद है कि रबादा के खिलाफ अच्छा कर पाएंगे क्योंकि आइपीएल में उनको काफी ज्यादा खेला जा चुका है। अब वो रबादा का सामना करने के दौरान खास बात नहीं रह गई है और हमारे बल्लेबाज उनको आसानी से काबू कर पाएंगे।”

Related Articles

Back to top button