ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
खेल

टीम इंडिया के इस बड़े खिलाड़ी ने साथी को बताया, 6 महीने पहले मैं खत्म हो गया था, वापसी नहीं होगी लगा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल को साउथ अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने साथी मयंक अग्रवाल से बात करते कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनका टेस्ट करियर खत्म हो चुका था लेकिन अब वह वापसी कर चुके हैं और उप कप्तानी करने का मौका मिलेगा।

राहुल बोले, “अभी 6-7 महीने पहले तो मैंने यह बात सोची भी नहीं थी कि दोबारा से टेस्ट मैच में भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा। चीजें बहुत ही तेजी से बदलती हैं और बहुत ही ज्यादा खुश हूं इस बात से कि मुझे साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम के उप कप्तान बनाकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मैं इस काम को अच्छे से निभाने के लिए तैयार हूं।”

“बाक्सिंग डे से जुड़ी मेरे लिए खट्टी मीठी यादें हैं। मैंने आस्ट्रेलिया में बाक्सिंग डे पर ही टेस्ट का डेब्यू किया था लेकिन यह उतना अच्छा नहीं रहा था। मैंने अपनी जगह एक बार फिर से गंवाई तो मुझे लगा था कि शायद अब यह मेरा अंत है वापसी नहीं हो पाएगी। मुझे ऐसा लगता है खेल को लेकर मेरा रवैया अब पहले से ज्यादा संतुलित हो चुका है। 2014 जब मैंने डेब्यू किया तब जैसे खेलता था उसमें अब हद से ज्यादा बदलाव कर लिया है।

“राहुल द्रविड़ का साथ होना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा मददगार है। उन्होंने यहां पर काफी ज्यादा क्रिकेट खेली है और बहुत सारे रन भी बनाए हैं। उनके पास हमारे साथ बांटने के लिए काफी सारा अनुभव है और जितना हो सके उतना बेहतर तरीके से तैयारी करने में वो हमारी मदद कर रहे हैं। यह एक चीज है जिससे काफी ज्यादा आत्मविश्वास बढ़ता है।”

Related Articles

Back to top button