ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

नए वेरिएंट ने बढ़ाई देश की चिंता- दिल्ली हवाई अड्डे पर जांच में हर 5 में से एक 1 ओमिक्रॉन संक्रमित

साउथ अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने देशभर की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि हर दिन देश में ओमीक्रोन मामलों में इजाफा हो रहा है। जिसे देखते हुए राज्य सरकारें भी सख्त हो गई हैं।

वहीं इस बीच इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) ने एक बड़ी जानकारी दी है, उनका कहना है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परीक्षण करने वाले प्रत्येक पांच यात्रियों में से एक केस ओमिक्रॉन का पाॅजिटिव मिल रहा है।

एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि IGIB में हर दिन 15 से 20 नमूनों का अनुक्रम किया जा रहा था। दिल्ली में दो दिसंबर को तंजानिया से लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था। पिछले 20 दिनों में यह संख्या 57 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस वैरिएंट के 3 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

 बता दें कि देश में रिपोर्ट किए गए कुल 213 मामलों में से लगभग 27 फीसदी मामले दिल्ली में हैं। दिल्ली के बाद सभी महानगरों में मुंबई में सबसे ज्यादा केस मिले है। लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली और मुंबई दोनों में सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हैं। जहां रोजाना सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय यात्री आते हैं। यही कारण है कि दोनों शहरों में मामलों की संख्या अधिक है।

Related Articles

Back to top button