ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
देश

प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभा चुके विवेक ओबेरॉय ने राहुल गांधी पर दी यह प्रतिक्रिया

इंदौर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) में मुख्य किरदार निभाने वाले बाॅलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने विपक्षी कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के राजनीतिक व्यक्तित्व को लेकर अपनी प्रतिक्रिया यह कहते हुए ‘‘सुरक्षित’’ रख ली कि वह किसी भी व्यक्ति के मन को आहत करने वाली बात नहीं कहना चाहते।

दरअसल, विवेक ओबेरॉय से इंदौर में वीरवार रात संवाददाताओं ने पूछा था कि वह राहुल गांधी को बतौर राजनेता किस तरह देखते हैं ? इस पर 45 वर्षीय विवेक  ने कहा कि हरेक व्यक्ति की अपनी सोच है और उनकी (गांधी की) अपनी सोच है। बहुत लोग उनके (गांधी के) भी प्रशंसक हैं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि ऐसी कोई बात न कह दूं जिससे किसी भी व्यक्ति को ठेस पहुंचे। लिहाजा इस सवाल पर मैं अपनी टिप्पणी रिजर्व रखता हूं।

उन्होंने हालांकि प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि यह बात दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 20-30 सालों के दौरान राजनेताओं को लेकर हमारे समाज में एक नकारात्मक छवि बना दी गई है कि वे हमेशा सियासत का खेल खेलते रहते हैं।लेकिन जहां तक मोदी का सवाल है, मैंने उन्हें एक राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि समूचे देश को साथ लेकर मुश्किल फैसले करने वाले जन नेता के रूप में देखा है।
ओबेरॉय ने स्पष्ट किया कि सक्रिय राजनीति में आने का उनका अभी कोई इरादा नहीं है।

Related Articles

Back to top button