ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
देश

राहुल ने हिूंद और हिंदुत्ववाद को लेकर फिर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

हरिद्वार में आयोजिद ‘धर्म संसद’ में हेट स्पीच को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदुत्ववादी ताकतों पर निशाना साधा है। राहुल ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुत्ववादी ताकतें हमेशा नफरत और हिंसा फैलाते हैं, जिसकी कीमत सभी संप्रदायों के लोगों को चुकानी पड़ती है। राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा कि हिंदुत्ववादी हमेशा नफ़रत व हिंसा फैलाते हैं। हिंदू-मुसलमान-सिख-ईसाई इसकी क़ीमत चुकाते हैं। लेकिन अब और नहीं! इस ट्वीट में उन्होंने दो हैशटैग ‘इंडिया अगेंस्ट हिंदुत्व’ और ‘हरिद्वार हेट एसेंबली’ का भी इस्तेमाल किया है।

हिंदुत्व पर राहुल का निशाना
पिछले कई सालों से ‘हिंदू’ और ‘हिंदुत्व’ शब्दों को एक दूसरे से अलग बताते हुए दावा करते रहे हैं कि देश को ‘हिंदू’ नहीं ‘हिंदुत्व’ से ख़तरा है। कांग्रेस पार्टी में मुख्य रूप से राहुल गांधी ही हैं, जो इन दोनों शब्दों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। हाल में उन्होंने अमेठी में हुई एक पदयात्रा और उससे पहले जयपुर में हुई ‘महंगाई हटाओ रैली’ के दौरान भी बीजेपी को इस मुद्दे पर घेर चुके हैं। इस साल के शुरू में तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी वो ‘हिंदू’ और ‘हिंदुत्व’ का मुद्दा उठा चुके हैं।

हरिद्वार हेट स्पीच का मामला
मुसलमानों के खिलाफ खुलेआम नफरत भरी बातें बोलने वाले कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता यति नरसिम्हानंद ने हरिद्वार में पिछले हफ़्ते 17 से 19 दिसंबर के बीच धर्म संसद का आयोजन किया था।इसी धर्म संसद में दिए गए भाषण के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वीडियो क्लिप में मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा और हिन्दुओं को हथियार उठाने के लिए कहा जा रहा है। गुरुवार को इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने हाल में इस्लाम छोड़कर हिंदू बन जाने वले वसीम रिज़वी उर्फ़ जितेंद्र नारायण त्यागी समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button