ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मनोरंजन

वाणी कपूर ने रणबीर कपूर के साथ काम का अनुभव किया शेयर, कहा- ‘डाउन टू अर्थ और बहुत विन्रम हैं’

नई दिल्ली। एक्ट्रेस वाणी कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इन दिनों वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म चंडीगढ करे आशिकी में अपने किरदार को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब अभिनेता ने अपनी आागमी फिल्म शमशेरा के को स्टार रणबीर कपूर के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा किया है।

डाउन टू अर्थ हैं रणबीर कपूर

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि, ‘वो अपनी आगामी फिल्म शमशेरा को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम के अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं सच में रणबीर कपूर का सम्मान करती हूं। वो उन अभिनेताओं में से एक है, जो बिल्कुल अहंकार नही करते। कोई स्टार जैसा व्यवहार नही। इताना सामान्य और डाउन टू अर्थ और बहुत विन्रम हैं।’

फिल्म के किरदार हैं सबसे अलग

वही अभिनेत्री ने फिल्म शमशेरा में अपने किरदार को लेकर कहा, ‘फिल्म बहुत अलग तरह की अवधि में है. ये बेल बॉटम पीरियड नही है। बल्कि ये पूरी तरह से एक अलग दुनिया है। मैंने पहले कोई ऐसा किरदार नहीं किया और न ही रणबीर ने किया है। इस तरह की परियोजना पर काम करना सच में अविश्वसनीय है।’

फिल्म की कहानी

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 1800 की अंत पर बेस्ड है। इसमें डकैत आदिवासी अपने आधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म को अगले साल 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

शुद्ध देसी रोमांस से की शुरुआत

आपको बता दें कि वाणी कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म सुध्ध देसी रोमांस से की थी। इस फिल्म में उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री परीणिती चोपड़ा के साथ अहम किरदार निभाया है। इसके बाद उन्होंने बेफिक्रे, बेल बॉटम, वॉर जैसी फिल्मों में अहम रोल प्ले किया है। अभिनेत्री को आखिरी बार 10 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म चंडीगढ करे आशिकी में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य किरदार निभाया है।

Related Articles

Back to top button