ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मनोरंजन

एक-दो नहीं बल्कि प्रभास की ‘राधे श्‍याम’ को बनने में लग गए इतने साल, फिल्म को लेकर पूजा हेगड़े ने कही ये बड़ी बात

फिल्‍म बाहुबली, साहो के बाद अभिनेता प्रभास की अगली फिल्‍म राधे श्‍याम होगी। फिल्‍म में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े हैं। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित यह प्रेम कहानी पिछली सदी के सातवें दशक में यूरोप में स्थापित है। फिल्‍म को इटली, जॉर्जिया और हैदराबाद में बड़े स्‍तर पर शूट किया गया है। हाल ही में हैदराबाद में इस फिल्‍म का ट्रेलर भव्‍य समारोह में विभिन्‍न भाषाओं में लॉन्‍च किया गया

फिल्‍म राधे श्‍याम को लेकर पूजा हेगड़े ने बताया कि इस फिल्‍म को बनाने में करीब चार साल का वक्‍त लग गया। अभिनेत्री ने कहा, ‘राधा सर इस फिल्‍म को लेकर बेहद जुनूनी रहे हैं। मैंने शायद ही ऐसा कोई जुनूनी इंसान देखा हो। कई बार जब आप लंबे समय तक शूट करते हैं तो आपके जुनून में थोड़ी कमी आ जाती हैं। इस फिल्‍म के बनने के दौरान मैंने कई दूसरी फिल्‍में भी की मगर मैं देखती थी कि राधा सर कहानी को लेकर हमेशा उत्‍साहित रहते थे। बहरहाल, इस फिल्‍म कहानी मुझे इतनी अच्‍छी लगी थी कि मैंने इसके लिए झट से हां कर दिया था।’

पूजा हेगड़े ने आगे कहा, ‘राधे श्‍याम बहुत ही खूबसूरत प्रेम कहानी है। यह परी कथा सरीखी दुनिया है जिसे हमने रियल इमोशन के साथ क्रिएट किया है। इस फिल्‍म की अहम कड़ी सिनेमेटोग्राफर मनोज सर भी हैं। इस फिल्‍म के विजुअल्‍स बहुत ही शानदार और यूनिक हैं। प्रभास को उनके फैन डार्लिंग्‍स बुलाते हैं।’ पूजा हेगड़े ने कहा कि बाहुबली जैसी कई एक्‍शन फिल्‍म करने के बाद प्रभास इस फिल्‍म में अपने प्रशंसकों को काफी कुछ नया दिखाने वाले हैं।

पूजा हेगड़े ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, ‘फिल्‍म राधे श्‍याम मकर संक्रांति पर रिलीज होगी। संक्राति मेरे लिए बहुत लकी रहा है। उम्‍मीद है कि यह सिलसिला कायम रहेगा। इस फिल्‍म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्‍नड भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।’ आपको बता दें कि 24 दिसंबर को साउथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर आउट हो गया था।

फिल्म में प्रभास और पूजा की रोमांटिक केमिस्ट्री का अंदाजा लोगों को इसके टीजर से ही चल गया था। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया, जिसमें फिल्म से जुड़ा हर कलाकर शामिल हुआ। इस ग्रैंड इवेंट में 4000 लोगों के बीच यह धांसू ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें प्रभास और पूजा अपने रोल में फुल ऑन नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button