ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

गढ़वा में बिजली पोल व तार गिरने से ब्‍लैकआउट, कई ट्रांसफार्मर भी हुए क्षतिग्रस्‍

गढ़वा। गढ़वा जिले में मंगलवार की देर शाम आई आंधी ने भारी तबाही मचाई। कई स्थनों में बिजली के तार व पोल क्षतिग्रस्त होने से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रात से ही बाधित हो गई है। पलामू जिले के बीमोड़ से गढ़वा आने वाली 33 विद्युत लाइन में गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन के समीप तार गिर गया। इससे गढ़वा स्थित चारों फीडर समेत पूरे जिले में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई है। वहीं मेराल से मझिआंव जानेवाले 33 हजार विद्युत लाइन में भी 12 स्थानों में पेड़ गिरने से तार व पोल क्षतिग्रस्त हो गए।

इसके अलावा कई स्थानों में 11 हजार विद्युत लाइन भी आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ है। सदर प्रखंड के रंका पंचायत के कामता गांव में 11 हजार वोल्‍ट के तार पर बबूल का पेड़ गिर गया। इससे ट्रांसफार्मर समेत कई पोल व तार  क्षतिग्रस्त हो गए। श्रीबंशीधर नगर प्रखंड में 11 हजार विद्युत लाइन में आंधी में 12 सीमेंट पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसी तरह डंडई में भी आंधी से तार पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा जिले के कई स्थानों में एलटी तार गिरे हैं।

‘अभी रेहला-गढ़वा लाइन में गिरे 33 केवीए तार को दुरुस्त कर गढ़वा के फीडर को चालू किया जाएगा। कई स्थानों में 33 केवीए, 11 केवीए व एलटी लाइन में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। जिन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी रंका, गढ़वा व भवनाथपुर तीनों 33 केवीए लाइन को बंद किया गया है। लाइन दुरुस्त कर देर शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।’ -धनंजय कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग, गढ़वा।

Related Articles

Back to top button