ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

भाजपा विधायक की फिसली जुबान, कहा- अब कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकेंगे कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। सैनी ने कहा है कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने से पार्टी के कार्यकत्ता काफी उत्साहित थे, क्योंकि अब वे गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के अविवाहित कार्यकर्ता कश्मीर में जमीन खरीदने के साथ ही वहां की लड़कियों से शादी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप में खतौली के विधायक जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने की खुशी मनाने को लेकर मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ऐसा कहते नजर आ रहे हैं।

सैनी आयोजन में आए लोगों को हिंदू में संबोधित करते हुए कह रहे हैं, कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और जो अविवाहित हैं, अब वे वहां शादी कर सकते हैं। इसमें अब कोई समस्या नहीं है। पहले वहां महिलाओं पर बहुत अत्याचार होते थे।’ वह आगे कह रहे हैं, पहले अगर कश्मीरी लड़की उत्तर प्रदेश के किसी लड़के से शादी करती, तो वहां की उसकी नागरिकता रद्द कर दी जाती। भारत और कश्मीर की नागरिकता में काफी भिन्नता है।

वीडियो में वह आगे कहते दिख रहे हैं, मुस्लिम कार्यकर्ताओं को यहां जश्न मनाना चाहिए। वहां की गोरी कश्मीरी लड़की से शादी कर लो। इस मौके पर उत्सव होना चाहिए। सभी को इसका उत्सव मनाना चाहिए, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान हो। बाद में उनके बयान को लेकर सवाल पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि, उन्होंने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button