ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मनोरंजन

शहनाज गिल पर ताना कसने के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए आसिम रियाज, लोगों ने कहा- ‘शर्म करो’

नई दिल्ली। अभिनेत्री शहनाज गिल को ताने देने पर अब बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। शहनाज गिल हाल ही में अपने एक दोस्त की सगाई में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया था। शहनाज गिल के डांस वीडियो को देखकर आसिम रियाज ने उन पर ताना कस दिया, जिसके बाद अब अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स #SHAMEONASIMRIAZ और #ShehnaazKiMarzi के साथ आसिम रियाज को ट्रोल कर रहे हैं। G H A U S I A नाम के यूजर ने आसिम को ट्रोल करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘वास्तव में आपसे यह उम्मीद नहीं थी आसिम। मैं पिछले 2 सालों से आपकी डाई हार्ड फैन हूं। सच में किसी पर ताना कसना जरूरी है, जो अपने बुरे टाइम से उबरना चाहता है। उन्हें (शहनाज गिल) ऐसा देख मुझे खुशी हुई क्योंकि मैं भी उस दौर से गुजर रही हूं जहां किसी को खोते हैं।’

Pallavi नाम की यूजर ने लिखा, ‘पहली बार नेगेटिव ट्रेंड में हिस्सा ले रही हूं.. लेकिन यह नहीं है केवल शहनाज़ के लिए, लेकिन हर उस व्यक्ति के लिए जो दिल टूटने के बाद जीने की कोशिश रहे लोगों को जज करते हैं। धिक्कार है सबको जो इस तरह के घृणित फैसलों पर जज करने की कोशिश करते हैं।’ ONLY ONE ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सोचो कि वह पूरी तरह से बीमार, अप्रिय, असभ्य, बुरी तरह से बिग बॉस में लाया गया व्यक्ति था और मैं गलत नहीं था …. वह बिल्कुल वैसा ही है …. नल्ला।’

इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शहनाज गिल पर ताना मारने के लिए आसिम रियाज को ट्रोल किया है। आपको बता दें कि शहनाज गिल छोटे पर्दे की उन अभिनेत्रियों में से एक थीं, जो टीवी के दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शु्क्ला के सबसे करीब थीं। मीडिया में इस तरह की अफवाह भी थी कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के तीन महीने बाद शहनाज गिल को सहगाई में डांस करता देख आसिम रियाज ने उन पर ताना कसा है

उन्होंने शहनाज गिल के डांस वीडियो को देखने के बाद हैरानी जताई और कहा कि लोग अपने खास को खोने के बाद कैसे इतनी जल्दी उबर जाते हैं। यह बात आसिम रियाज ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में आसिम रियाज ने लिखा, ‘कुछ नाचने के वीडियो देखे। कमाल की बात है, कुछ लोग अपने खास लोगों के खोने के गम से इतना जल्दी कैसे उबर जाते हैं। क्या बात-क्या बात।’ सोशल मीडिया पर आसिम रियाज का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और शहनाज गिल के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Related Articles

Back to top button