ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने दूसरे सोमवार को दिखाया दम, सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का हिंदी डेब्यू बेहद कामयाब रहा। फिल्म  हिंदीभाषी इलाकों में भी अपना पूरा दमखम दिखा रही है और रिलीज के 11 दिनों में शानदार कमाई करते हुए इस साल रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें सलमान खान की अंतिम- द फाइनल ट्रुथ भी शामिल है। पुष्पा अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म है, जो तेलुगु और दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में रिलीज की गयी थी। हालांकि, रिलीज से पहले ट्रेड को भी यह अंदाजा नहीं था कि पुष्पा हिंदी क्षेत्रों में भी इतनी कामयाबी दर्ज करेगी।

17 दिसम्बर को रिलीज हुई पुष्पा (हिंदी) ने 27 दिसम्बर को 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का 11 दिनों का नेट कलेक्शन 39.95 करोड़ हो गया। इसके साथ पुष्पा द राइज दक्षिण से आने वाली सबसे अधिक सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है। हिंदी बेल्ट में यह सफलता अल्लू अर्जुन की जोरदार दस्तक के तौर पर देखी जा रही है। गुजरे शुक्रवार (24 दिसम्बर) को फिल्म दूसरे हफ्ते में दाखिल हुई थी और 2.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे शनिवार को 3.75 करोड़ और रविवार को 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 23 दिसम्बर को खत्म हुए पहले हफ्ते में पुष्पा (हिंदी) ने 26.89 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

अगर इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो पुष्पा द राइज (हिंदी) साल 2021 के टॉप नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गयी है। पहले स्थान पर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी है, जिसने 195 करोड़ जमा किये। दूसरे स्थान पर रणवीर सिंह की 83 है, जो लगभग 53 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।

सुकुमार निर्देशित पुष्पा क्राइम एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसका विरोध करने वालों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में अल्लू और रश्मिका के साथ फहाद फासिल भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। सामंथा रूथ पर प्रभु ने फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग किया है, जो काफी चर्चित रहा।

Related Articles

Back to top button