ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

PM नरेन्द्र मोदी की कानपुर रैली में फसाद कराने को रची बड़ी साजिश, तोड़फोड़ का वीडियो किया वायरल

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कानपुर रैली के दौरान बवाल कराने की बड़ी साजिश का राजफाश हुआ है। पीएम मोदी की कानपुर रैली में फसाद कराने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी। इस साजिश का पर्दाफाश यूपी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और वीडियो फुटेज के आधार पर किया है। पीएम मोदी की रैली में हिंसा फैलाने की साजिश रचने का आरोप समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लगा है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एक गाड़ी भी बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली के ठीक पहले कानपुर के नौबस्ता में समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी ने खुद अपनी ही गाड़ी पर पीएम मोदी का पोस्टर लगाकर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, आरोप है कि तोड़फोड़ और आगजनी का वीडियो रैली से ठीक पहले वायरल कर दिया गया। वीडियो के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने की साजिश रची गई थी। रैली में आए लोगों को उग्र करने और रैली में हिंसा कराने की साजिश रची गई थी। मगर पुलिस की मुस्तैदी से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

पुलिस ने नौबस्ता थाने में कानपुर के कुछ सपा नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पीएम मोदी के कानपुर दौरे के दौरान हिंसा फैलाने और उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने चार सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि नौबस्ता थाना क्षेत्र की घटना प्रकाश में आई है। वहां एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के नाम पर हंगामा और गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट की है। यह आपराधिक कृत्य है। कानून कोई हाथ में नहीं ले सकता। चुनाव का माहौल है, ऐसे में शांतिपूर्वक इस प्रक्रिया में भाग लें। हंगामा, बवाल, मारपीट का कोई स्थान नहीं है। हंगामा करने वालों की शिनाख्त कर ली गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई करके गिरफ्तारी की जाएगी

jagran

बता दें कि मंगलवार को कानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में कई कार्यक्रम थे। उन्होंने कानपुर मेट्रो का उद्घाटन किया और कई योजाओं की सौगात दी। उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने मेट्रो रेल से यात्रा की और उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। पीएम मोदी ने ऊर्जा ईंधन को समर्पित वीना पन की पाइप लाइन को भी राष्‍ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के 54वें दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्री, मेडल व तीन विशिष्ट हस्तियों को मानद उपाधि से अलंकृत किया।

Related Articles

Back to top button