ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई दौरा स्थगित

नई दिल्ली। देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा स्थगित हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी है कि वह छह जनवरी को खाड़ी देश के दौरे पर जाने वाले थे। इस दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष नेतृत्व से मिलने वाले थे।बता दें कि प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय पर होने वाला था जब दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर वार्ता चल रही है

माना जा रहा था कि दौरे के दौरान कुछ बड़ी घोषणा होगी। दुबई एक्सपो में भी शामिल होने की चर्चा थी। इस बीच यह खबर सामने आई है कि यह दौरा स्थगित हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत की यूएई के साथ रिश्तों को मजबूती देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। दोनों देशों गत सितंबर में जल्द ही एफटीए पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी। इसके अलावा दुबई एक्सपो में भारत उन गिन-चुने देशों में शामिल है, जिन्होंने वहां स्थायी प्रदर्शनी स्थल बनाया है। इससे पता चलता है यूएई को कितना महत्व दिया जा रहा है।

jagran

बता दें कि वैश्विक कूटनीति में खाड़ी देशों की अहमियत बढती जा रही है। ऐसे में भारत की नजर दुबई के अलावा यूएई के अन्य राज्यों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने पर है। इसके लिए लगातार काम हो रहा है। यूएई ने साल 2018 में भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 100 अरब डालर के निवेश की बात कही थी। इसे लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।

माना जा रहा है कि आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर होने से यूएई के निवेश पर तेजी से काम होगा। दुबई को भारत भविष्य में अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार के बड़े हब के तौर देख रहा है। इसके मद्देनजर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि पूर्व में सिंगापुर और पश्चिम में दुबई भारत के अंतराष्ट्रीय कारोबार का केंद्र होगा।

पीएम मोदी ने फरवरी 2018 में यूएई का दौरा किया और दुबई में छठे विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया, जहां भारत को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अगस्त 2019 में यूएई की अपनी तीसरी यात्रा की थी। इस दौरान उन्हें यूएई के सर्वोच्च पुरस्कार, ‘आर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button