ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

छतरपुर में बिना मास्क बैंक में घुसे व्यक्ति ने टोकने पर कैसे किया हंगामा, मामला पहुंचा थाने

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब मास्क पहनने और न पहनने को लेकर मारपीट और झगड़े भी होने लगे हैं। बुधवार को छतरपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया। यहां एक बैंक में एक व्यक्ति बिना मास्क के घुस गया था। वहां मौजूद गार्ड ने जब शख्स को टोका और रोकने की कोशिश की तो उसने गार्ड की पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद बैंककर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की।

गार्ड के टोकने पर उस व्यक्ति को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपने बाकी साथियों को बुला लिया और बैंक में तोड़फोड़ भी कर दी। शख्स के साथियों ने बैंक स्टाफ के साथ मारपीट भी की। बैंक की ओर से शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये पूरी घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैंक अधिकारियों ने ये सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।

Related Articles

Back to top button