ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

दिल्ली में और बढ़ने वाली है सख्ती, अक्षरधाम मंदिर बंद; जानिए डीडीएमए के ताजा निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। ताजा निर्देश के मुताबिक राजधानी के फेमस अक्षरधाम मंदिर को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इधर डीडीएमए की बैठक में और सख्ती बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं। डीडीएमए की बैठक में फैसला किया गया है कि येलो अलर्ट के तहत जारी गाइडलाइंस का ग्राउंड लेवल पर पालन करवाना होगा। कोरोना से हालात बिगड़ने पर तत्काल आपात बैठक कर सख्त निर्णय के सीएम केजरीवाल के सुझाव पर डीडीएमए की बैठक में सहमति बनी है।

डीडीएमए की बैठक में दिल्ली के अस्पतालों में बेड ऑक्यूपेंसी को ध्यान में रखते हुए और प्रतिबंध लगाने के संबंध में निर्णय लेने का फैसला किया गया है। मीटिंग में फैसला किया गया है कि टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट रणनीति को निगरानी पर विशेष ध्यान देने के साथ जारी रखा जाए। संक्रमण की चपेट में आए लोगों को क्वारंटीन रखा जाए ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।

Related Articles

Back to top button