ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
खेल

सौरव गांगुली की तबीयत को लेकर आया अपडेट, आक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत

कोलकाता। सोमवार की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआइ के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई। यह जानकारी मिलने के बाद से उनके चाहने वाले बेहतर स्वास्थ की कामना कर रहे हैं। अब बुधवार को गांगुली के तबीयत को लेकर अपडेट सामने आया है। उनकी स्थिति स्थित बताई गई है।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की हालत स्थिर बनी हुई है। गांगुली का कोलकाता के जिस वुडलैंड्स अस्पताल में उपचार चल रहा है उसने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा पाजिटिव आने के बाद गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वुडलैंड्स अस्पताल की निदेशक और सीइओ डा. रूपाली बसु ने कहा, ‘अस्पताल में भर्ती होने के दूसरे दिन बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली की हृदयगति स्थिर (हायमोडायनामिकली स्टेबल) है, उन्हें बुखार नहीं है और बिना कृत्रिम सहायता के शरीर में आक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत बना हुआ है। मंगलवार रात उन्होंने अच्छी नींद ली और बुधवार को नाश्ता और दोपहर का भोजन किया।’

गांगुली को सोमवार रात मोनोकलोनल एंटीबाडी काकटेल थेरेपी दी गई थी। उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखे हुए है। बता दें कि गांगुली को इस साल पहले भी दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है और हृदय से जुड़ी परेशानियों के बाद उनकी आपात एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। इसी साल उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी कोविड पाजिटिव पाए गए थे।

Related Articles

Back to top button