ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
खेल

अब चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर पर खेलने के लिए फिट नहीं, पूर्व दिग्गज ने बताया खतरे में जगह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में खेल रही है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी एक बार फिर से इस मैच में निराश करने वाली रही। दोनों ही पारी में बड़े बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे। कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने टीम को निराश किया। पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने पुजारा की जगह को लेकर बात की है।

भारत के अनुभवी बल्लेबाज पुजारा के फार्म को लेकर काफी बातें की जा रही है। सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में वह बिना खाता खोले वापस लौटे थे जबकि दूसरी पारी में भी महज 16 रन ही बना पाए। साल 2019 में आस्ट्रेलिया के दौरे पर सिडनी में आखिरी बार शतकीय पारी खेली थी। मदन ने उनकी टीम में जगह पर सवाल उठाते हुए कहा खिलाड़ी ऐसे है जो उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं।

“पुजारा संघर्ष कर रहे हैं। इसको लेकर कोई दूसरा रास्ता नहीं। इस टीम में ऐसे काफी खिलाड़ी हैं जो उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं। तीसरे नंबर तो कप्तान को भी एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो पारी को संभाल कर सक सके और ज्यादा से ज्यादा रन भी टीम के बनाकर दे सके। एक वक्त था जब पिच पर पुजारा ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताया करते थे। तो यह बात एक दम से साफ है कि वह इस वक्त संघर्ष कर रहे हैं।”

रहाणे ने सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में महज दो रन से अर्धशतक से चूक गए थे। 102 गेंद का सामना करते हुए उन्होंने 48 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में वह 20 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने महज 23 गेंद का ही सामना किया था। खराब फार्म से गुजर रहे इस खिलाड़ी को हाल ही में टेस्ट की उप कप्तानी से हटाया गया। रोहित शर्मा को उनकी जगह साउथ अफ्रीका दौरे से पहले यह जिम्मेदारी दी गई थी।

मदन ने उनके बारे में बात करते हुए कहा, “अजिंक्य रहाणे को रन बनाना चाहिए क्योंकि भारतीय टीम को मिडिल आर्डर में उनके जैसे एक बल्लेबाजी की जरुरत है। वह तकनीकी रूप से काफी ज्यादा अच्छे हैं और जब वह रन बनाते हैं तो उनको इससे काफी आत्मविश्वास भी मिलता है। आगे बढ़े तो अगर जो आपकी टीम के कुछ खिलाड़ी खराब फार्म से गुजर रहे हों तो मिडिल आर्डर में ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत होती है जो टीम को मजबूत दे सके।”

Related Articles

Back to top button