ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

देश में बढ़ा नए वेरिएंट का खतरा! हैदराबाद पहुंचे दो विदेशी नागरिक समेत 7 साल का बच्चा ओमिक्रॉन से संक्रमित

हैदराबाद: पश्चिम बंगाल में भी ओमीक्रोनने दस्तक दे दी हैं। दरअसल, यहां 7 साल का बच्चा कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन से संक्रमित मिला है। राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इसके साथ ही तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे दो विदेशी नागरिक भी ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। जिससे अब देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65 है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीनिवास राव ने संवाददाताओं को बताया कि 12 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची केन्या की 24 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सोमालिया का 23 वर्षीय एक युवक भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।

बता दें कि दोनों में इस रोग के कोई लक्षण नहीं हैं। दोनों के जांच के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। गौरतलब है कि ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।

बता दें कि देश में अब तक 65 केस सामने आ चुके हैं।  सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं, यहां अब तक 28 केस सामने आ चुके हैं. इसके अलावा राजस्थान में 17, कर्नाटक में 3, गुजरात में 4, केरल में 1 और आंध्रप्रदेश में 1, दिल्ली में 6, तेलंगाना में 3, प बंगाल में 1 और चंडीगढ़ में 1 केस सामने आया है. खास बात ये है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित ज्यादातर लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

Related Articles

Back to top button