ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय फूट-फूट कर रोया 95 साल का ये शख्स

नई दिल्लीः पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के स्वर्गवास के बाद सारा भारत गमगीन है। आज सुबह से ही दिल्ली में सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ी है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अमित शाह सहित कई दिग्गज हस्तियों ने सुषमा स्वराज को अंतिम श्रद्धांजलि दी। ऐसे में सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए एमडीएच मसालों की कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल घुलाटी भी यहां पहुंचे।

सुषमा स्वराज के शव के आगे महाशय धर्मपाल घुलाटी फूट-फूट कर रोए और मुंह में कुछ बोलते रहे। उन्हें इस तरह रोता हुआ देखकर सबकी आंखे वहां पर नम हो गई। बड़ी मुश्किल से उन्हें उठाया गया और उन्हें सांत्वना दी गई। उनके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, जया प्रदा सहित कई बड़े नेताओं ने सुषमा स्वराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि धर्मपाल घुलाटी 95 वर्ष के हैं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में सुषमा स्वराज ने 5 साल तक विदेश मंत्री के रुप में अपनी सेवा देश को दी है। लेकिन गत दिवस शाम दिल का दौरा पड़ने से उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में ले जाया गया, जहां देर रात उन्होनें अपनी अंतिम सांस ली और उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई। सुषमा स्वराज की मौत की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और उन्हें श्रद्धांजलियां देने का दौर देर रात से ही शुरु हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button