ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

दलित लड़की की बेरहमी से पीटने की घटना पर प्रियंका ने उठाय सवाल, कहा- दोषियों की तत्काल हो गिरफ्तारी

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नाबालिग दलित लड़की को पीटे जाने की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव श्रीमती वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अमेठी में दलित लड़की को बेरहमी से पीटने की घटना अत्यंत निंदनीय है।

PunjabKesari

वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में औसतन प्रतिदिन दलित अत्याचार की 34 घटनायें होती हैं। महिलाओं के संग अत्याचार की 135 वारदातें होती हैं। आपका प्रशासन सो रहा है। ‘

उन्होंने कहा, ‘‘ इस अमानवीय कृत्य के अपराधी को अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो आपको जगाने के लिए कांग्रेस की ओर से विशाल विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।” श्रीमती गांधी ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो भी जारी किया है जिसमें दो व्यक्ति एक लड़की को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां कुछ व्यक्ति खड़े हैं और वे कुछ कह रहे हैं। वीडियो में लड़की माफी मांगती हुई दिखाई दे रही है और दो व्यक्ति लाठी से लड़की को लगातार पीट रहे हैं।” यहां मिली रिपोर्ट के अनुसार दलित लड़की को पीटा गया और उसके साथ छेड़खानी भी की गयी। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

गौरतलब है किअमेठी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ते रहे हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये थे। अमेठी सीट से गांधी परिवार के और भी लोग चुनाव लड़ते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button