ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
देश

भाजपा के ब्रज प्रान्त अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा – अब नहीं है महंगाई, जनता को फ्री में राशन दे रही सरकार

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने सर्किट हाउस में  गृहमंत्री  अमित शाह की जनसभा को लेकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है तो महिलाओं के रसोई का बजट नहीं बिगड़ा है।  सरकार फ्री में तेल, नमक, दाल, गेहूं चावल और राशन दे  रही है।  राशन फ्री में बांटने के सवाल पर कहा कि लोगों की कोरोना के चलते इसकी आवश्यकता थी जो आज गरीबों को सरकार फ्री राशन दे रही है।  उन्होंने कहा कि मैं ईमानदारी से कह रहा हूं कि महंगाई अब नहीं है। उन्होंने पेट्रोल, सरसों का दाम कम होने का हवाला भी दिया।  वही गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में सरकारी व्यवस्था के जरिए भीड़ जुटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सभी तरह के वाहनों का पेमेंट कर रहे हैं। गाड़ियों में जो डीजल डलवाया जा रहा है। उसकी रसीद भी सार्वजनिक कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कितनी बसें आ रही है,लेकिन उन्होंने बताया  कि 50 हज़ार से अधिक भीड़ आएगी।

उन्होंने बताया कि इस जनसभा में कोरोना से बचाव के उपाय किए जाएंगे। यह एक चुनौती हमारे सामने है। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएंगे। हमने बदायूं और कासगंज की जनसभा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया था। उन्होंने कहा कि जनसभा में शामिल होने के लिए आने वालों लोगों को मास्क फ्री में वितरित किया जाएगा

माहेश्वरी ने बताया कि हमारी जन विश्वास यात्रा में काफी लोग जुड़े थे लेकिन कोई सभा नहीं हो पाई थी। इसलिए जन विश्वास यात्रा के बाद अमित शाह लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य की नीतियों की उपलब्धियों को जनता के बीच में बताने का काम किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पिछली बार ब्रज क्षेत्र के 65 विधानसभा सीटों में से 57 सीटें में जीत हासिल की थी।  ब्रज क्षेत्र में 13 लोकसभा सीट में से 10 सीट जीती थी। वहीं उन्होंने कहा कि 129 ब्लाक प्रमुख में से 119 विकास क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख जीत कर आए. साथ ही क्षेत्र के 12 जिला पंचायत अध्यक्षों में से 11 अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।  अब 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तीन सौ से अधिक सीटें जीत कर फिर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button