ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

तृणमूल विधायक ने दी सुवेंदु को आमने-सामने लड़ाई की चुनौती, कहा- शेर भूखा मर जाएगा, लेकिन चूहा नहीं खाएगा

कोलकाता। अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक व पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने विधानसभा में विपक्ष के नेता व नंदीग्राम से भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी को खुलकर चुनौती दे डाली और आमने-सामने की लड़ाई का आह्वान किया। खड़गपुर sमें इंटक के समारोह को संबोधित करते हुए मित्रा ने सुवेंदु को बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट पर लड़ाई की चुनौती दी। इसके साथ ही तृणमूल विधायक ने कहा कि शेर भूखा मर जाएगा, लेकिन चूहा नहीं खाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि तृणमूल आगामी नगर-निकाय चुनावों में बंगाल की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

दूसरी तरफ, मदन मित्रा की इस चुनौती के जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा चुके हैं। यह दुख सहन नहीं होने पर मदन मित्रा इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मदन मित्रा बंगाल के लिए एक अच्छे कामेडियन हैं। वह सुबह एक बात तो दोपहर कुछ और बोलते हैं एवं रात कोई दूसरी बात बोलते हैं। वह कब क्या बोलते हैं, कोई ठीक नहीं रहता।

उन्होंने कहा कि मित्रा के बारे में कहने को कुछ नहीं है। बंगाल के लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। वहीं, मित्रा की चुनौती और दावे पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मदन मित्रा गीत-संगीत को लेकर व्यस्त हैं। इसलिए उन्हें ऐसी बातें करने की क्या जरूरत है। इस समय वह खुशमिजाज हैं। उन्होंने मदन मित्रा को एक रंगीन चरित्र के रूप में भी वर्णित किया। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि मदन मित्रा के इन बयानों को लोग ठीक से नहीं ले रहे हैं। चुनाव में लोग इसका जवाब देंगे।

Related Articles

Back to top button