ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ MBBS-BDS प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब मिलने पर सियासी बवाल! BJP ने एक्साइज कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष... जालंधर के एपीजे कॉलेज में MUN कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, छात्रों और वेटरों के बीच चले लात-घूंसे लुधियाना में कलयुगी पिता की करतूत: 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग... गुरदासपुर में विवाद! हड़ताल खत्म होते ही गांवों में कूड़ा फेंकने पहुंची गाड़ियां, ग्रामीणों ने रोका ... स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट: नाकों पर वाहनों व पहचान पत्रों की गहन जांच, महिला पुलि... सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा...
देश

COVID प्रोटोकॉल तोड़ने वालों से दिल्ली सरकार ने एक दिन में जुटाए 89 लाख रुपए, 67 लोगों पर FIR दर्ज

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना और नए वैरिएंट ओमीक्रोन के प्रकोप को देखते हुए जहां राज्य सरकारें पहले के मुताबिक सख्त हो गई हैं वहीं दिल्ली सरकार ने ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। वहीं सरकार के येलो अलर्ट के बावजूद भी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं।

राजधानी में ‘येलो अलर्ट’ प्रतिबंधों को लागू करने के बाद, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए 29 दिसंबर, 2021 से अब तक 89 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना जुटाया है। इतना ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 67 FIR दर्ज की गई। दिल्ली सरकार द्वारा 28 दिसंबर के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, उल्लंघन के कुल 4,392 मामलों में से 4,248 मामले मास्क से जुड़े हैं जबकि 83 मामले दो गज की दूरी और 60 मामले सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से जुड़े हैं।

 रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 923 मामले सामने आए है। वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 238 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जो देश में सबसे अधिक है। यहां संक्रमण दर 1.29 फीसदी है।  वहीं ‘येलो अलर्ट’ का बात करें तो रात के कर्फ्यू, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने, सम-विषम के आधार पर गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को खोलने, मेट्रो ट्रेनों और बसों में आधी सीटों पर यात्रा की अनुमति जैसे प्रतिबंध शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button