ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, नौ मोबाइल फोन एवं 19 सिम कार्ड बरामद

देवघरः झारखंड के देवघर जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम-चरकमारा में गुरुवार की शाम छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया है कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन तथा 19 सिम कार्ड बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि छापामारी दल का नेतृत्व वह स्वयं एवं जिले के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button