ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

सावंत बोले- गोवा को बाहरी पार्टियों के लिए ‘राजनीतिक लैब’ नहीं बनने देंगे

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता बाहर से आए दलों को, राज्य को राजनीतिक प्रयोगों के लिए प्रयोगशाला नहीं बनाने देंगे। सावंत ने संखालिम विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव कोठाम्बी में लोगों को संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने अगले वर्ष के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इसी क्षेत्र से औपचारिक रूप से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी पर राज्य में बाहर से आए राजनीतिक दलों के हाथों अपने मूल्यों को बेचने का आरोप लगाया। टीएमसी के अलावा आप भी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों में सिर्फ 40 दिन शेष हैं क्योंकि चुनाव 10 फरवरी से 14 फरवरी के बीच कभी भी हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button