ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...
देश

मंदिरों को सरकारी नियंत्रण मुक्त से करने को कानून लाएगी कर्नाटक सरकार, कांग्रेस ने कहा- ये नहीं होने देंगे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें बेचने या पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपने की योजना बना रही है। हिंदू मंदिरों को राज्य के नियंत्रण से मुक्त करने की योजना के साथ, मुख्यमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि उनकी सरकार मंदिरों को उन कानूनों और नियमों से मुक्त करने के उद्देश्य से एक कानून लाएगी जो वर्तमान में उन्हें नियंत्रित करते हैं।

बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसी को मंदिर नहीं सौंप रहे हैं, हम केवल उन्हें सरकारी व्यवस्था से मुक्त कर रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मंदिरों पर डी के शिवकुमार (प्रदेश कांग्रेस प्रमुख) के विचार हिंदू उपासकों और मंदिर जाने वालों की भावनाओं के खिलाफ हैं।

प्रस्तावित कानून पर विरोध जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर हिंदू मंदिरों को उसके कार्यकर्ताओं को सौंपने का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने कहा, ‘‘राज्य के अधिकतर मंदिर सरकार के प्रशासन के अधीन होते हैं। इन मंदिरों में श्रद्धालु करोड़ों रुपये दान में देते है। कई मंदिरों के पास संपत्तियां भी हैं। वे उन्हें अपने (भाजपा) कार्यकर्ताओं को सौंपने जा रहे हैं।”

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम भी हिंदू हैं, जो अपने धर्म और संस्कृति को मानते हैं…… वे (भाजपा) भावनात्मक मुद्दे उठाकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं, वह इस भुलावे में ना रहें कि ऐसा करने से उन्हें वोट मिलेगा।” शिवकुमार ने वर्षों से लागू मंदिरों की व्यवस्था में सरकार से हस्तक्षेप नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं तो आप (भाजपा) जल जाएंगे। हम हिंदू विरोधी नहीं हैं, वह आप हैं। हिंदू मंदिर आपके नहीं हैं। यह इस राज्य के लोगों की संपत्ति है।”

Related Articles

Back to top button