ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

माता वैष्णो देवी यात्रा में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत में 8 मृतकों की हुई शिनाख्त, भक्तों ने कहा- फर्श पर सो रहे लोग भीड़ में कुचले गए

नए साल के मौके पर जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में हुई भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं में 8 भक्तों की शिनाख्त हो चुकी है। बता दें कि भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

भगदड़ बीती रात करीब ढाई बजे मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई। माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू से करीब 50 किलोमीटर दूर त्रिकुट पर्वत पर स्थित है।

घटना के संबंध में एक श्रद्धालु आदित्य शर्मा ने बताया कि भक्तों की भारी भीड़ थी और फर्श पर सो रहे कुछ लोग भगदड़ में कुचल गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से 8 की पहचान हो गई है जिसमें से उत्तर प्रदेश के अरुण प्रताप सिंह (30), धर्मवीर सिंह (35), विनीत कुमार (38) और शमता सिंह (35), दिल्ली के विनय कुमार (24) और सोनू पांडे (24), हरियाणा की ममता (38) और जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के देशराज कुमार (26) रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि बाकी मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button