ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

कांग्रेस की जनता से अपील, महंगाई नियंत्रित करने के लिए भाजपा को हराएं

नई दिल्लीः कांग्रेस ने जूते-चप्पल से लेकर खाद्यान्न सामग्री तक विभिन्न श्रेणियों में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बढ़ाने के लिए केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की शनिवार को आलोचना की और मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की जनता से अपील की।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि केन्द्र ने हिमाचल प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया था। उन्होंने जनता से विवेकपूर्ण ढंग से मतदान करके कर को कम करने वाला शासन लाने की अपील की।

सुरजेवाला ने टेक्सटाइल पर जीएसटी को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के जीएसटी परिषद के फैसले के टलने का श्रेय कांग्रेस को दिया और दावा किया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद कर बढ़ा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा,‘‘किसी को भी यह भूलना नहीं चाहिए कि टेक्सटाइल पर जीएसटी बढ़ाने के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया है,केवल टाला गया है। इस निर्णय पर कुछ महीने के लिए रोक लग सकती है,जब तक चुनाव नहीं हो जाए। एक बार चुनाव हो जाएं,फिर कर बढ़ाएं जाएंगे।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कर बढ़ने के कारण एक जनवरी से जूते चप्पल,टैक्सी,ऑटो रिक्शा से यात्रा, यात्रा संबंधी ऐप का इस्तेमाल,खाना मंगवाने वाले ऐप के जरिए खाना मंगवाना,बच्चे का रंग करने (ड्रॉइंग) का सामान और एटीएम मशीन से पैसे निकालना मंहगा हो गया है। सुरजेवाला ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से चाय, दालें, खाद्य तेल, रसोई गैस और यहां तक कि नमक की कीमतें बढ़ी हैं।

Related Articles

Back to top button