ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

UP : अरविंद केजरीवाल की आज ‘रोजगार गारंटी रैली’, जनता को भी करेंगे संबोधित

 उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में दमदारी से उतरने की तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इसी के चलते आप लखनऊ के स्मृति उपवन में रविवार को ‘रोजगार गारंटी रैली’ का आयोजन करने के साथ ही यूपी में अपनी ताकत दिखाएगी।

बता दें कि पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदेश के युवाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, केजरीवाल के साथ पार्टी के अन्य बड़े नेता भी इस महारैली में शामिल होंगे। लखनऊ का स्मृति उपवन मैदान की क्षमता काफी है। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया कि लखनऊ में होने वाली पार्टी की रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इसको रोजगार गारंटी रैली नाम दिया गया है।

इस रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में नौजवानों को कैसे रोजगार मिलेगा? उन्होंने बताया कि इस रैली में प्रदेश से करीब एक लाख की जानता आने की संभावना है। हालांकि, प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजन करने की अनुमति दी है। इसलिए जो भी भारत सरकार की गाइडलाइंस है, उसके अनुसार ही रैली का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button