ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
खेल

कोरोना के इस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे सौरव गांगुली, अस्पताल ने किया खुलासा

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली की हाल ही में कोविड-19 पाजिटिव पाया गया था। हालांकि, 31 दिसंबर को उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और अब कोलकाता के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने इस बात का खुलासा किया है कि गांगुली कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। अस्पताल ने अपने बुलेटिन में कहा है कि गांगुली डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे।

अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके गंभीर नहीं होने के कारण उन्हें चार दिन बाद छुट्टी दे गई और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान क्वारंटाइन में रहकर इससे उबर सकते हैं। अधिकारी ने कहा, “गांगुली के नमूनों की जांच में डेल्टा प्लस वैरिएंट पाजिटिव मिला है। हम इसका इलाज कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि गांगुली को ओमिक्रोन वैरिएंट के लिए जांच में निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई थी।

कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट पाजिटिव आने के बाद 49 वर्षीय सौरव गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उन्हें ‘मोनोक्लोनल एंटीबाडी काकटेल थेरेपी’ दी गई थी। गांगुली को इस साल के शुरू में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनको दिल में दर्द की शिकायत थी और उनका इलाज चला था।

अस्पताल से भले ही सौरव गांगुली को छुट्टी मिल गई थी, लेकिन उनको होम आइसोलेशन की सलाह दी गई थी। वे अभी भी डाक्टरों की निगरानी में घर में क्वारंटाइन हैं। इसी सप्ताह दोबारा से उनकी कोरोना जांच हो सकती है और अगर उस जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो फिर वे कहीं आ या जा सकते हैं। बता दें कि टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सौरव गांगुली फुली वैक्सीनेटेड थे। उनको कोरोना के दोनों डोज लग चुके थे।

Related Articles

Back to top button