ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
विदेश

पाकिस्‍तान में सातवें आसमाान पर पहुंची महंगाई, आम लोगों के लिए मुश्किल हो रहा दो वक्‍त का पेट भरना

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में महंगाई एक बार फिर से सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इसकी वजह से लोगों को अपने रोजमर्रा के खर्चों को करने में भी काफी परेशानी हो रही है। आलम ये है कि देश में सभी जरूरी चीजें जैसे खाने-पीने के सामान की कीमत काफी बढ़ गई है। पाकिस्‍तान ब्‍यूरो आफ स्‍टेटिस्‍टिक्‍स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में देश में महंगाई की दर 11.5 फीसद से बढ़कर 12.3 हो गई है जो बीते 21 माह में सबसे अधिक है। पीबीएस ने अपने ताजा आंकड़ों को 1 जनवरी 2022 को ही साझा किया है।

द डान अखबार की खबर के मुताबिक आंकड़ों से पता चलता है कि देश में महंगाई की दर कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स (सीपीआई) पर बीते 21 माह में सबसे अधिक बढ़ी है। हालांकि, इसकी वजह वैश्विक मंच पर तेल की कीमतों में आई तेजी है। इसमें कहा गया है कि देश के इतिहास में तेल की कीमतों में इतनी तेजी कभी नहीं देखी गई है जितनी इस बार देखने को मिल रही है। इसका असर हर जगह दिखाई दे रहा है। खाने-पीने की चीजों से लेकर अन्‍य चीजों के दामों में बेतहाशा तेजी देखने को मिल रही है। तेल कीमतों में आई तेजी से माल ढुलाई बढ़ गई है, जिसके चलते दूसरी चीजों पर इसका असर देखा जा रहा है। दो वर्षों के दौरान सबसे अधिक तेजी से महंगाई बढ़ने की बढ़ी वजह इसको ही माना जा रहा है।

बढ़ती कीमतों का असर केवल खाने पीने की चीजों तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि देश में बिजली की दर, घर का किराया, ट्रांसपोर्ट समेत दूसरी चीजों पर भी आम लोगों का खर्च काफी बढ़ गया है। पीबीएस के आंकड़ों के मुताबिक फूड इंफ्लेशन शहरी क्षेत्र में करीब 11.7 फीसद तक बढ़ गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ये 9 फीसद है। वर्तमान समय में देश में कुकिंग आयल में करीब 6 फीसद से अधिक, फलों की कीमतों में करीब 5 फीसद, गेंहूं के आटे पर करीब 3-5 फीसद, दालों पर करीब 9 फीसद तक की तेजी आई है।

बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां इमरान खान को आड़े हाथों ले रही हैं। देश की संसद में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान से इस्‍तीफा देने की मांग की है। वहीं पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो का कहना है कि इमरान महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button