ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...
मध्यप्रदेश

OBC महासभा आंदोलन: भोपाल में भीम आर्मी के चंद्रशेखर समेत डेढ़ हजार लोगों को हिरासत में लिया गया

भोपाल: मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासत में उबाल आ गया है। OBC, SC/ST महासभा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के घेराव की धमकी के बाद अब भोपाल आने वाली बसों, ट्रेनों को पुलिस चेक कर रही है। वहीं ओबीसी आंदोलन में शामिोल होने पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया है।

ओबीसी महासभा द्वारा सीएम हाउस का घेराव करने को लेकर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी पर एसीपी इरशाद वली का कहना है कि सीएम हाउस के आसपास घेराव करने से शहर की व्यवस्था बिगड़ सकती है आमजन का रास्ता बंद करने पर परेशानी हो हो सकती है। इसलिये गिरफ्तारी की गई है। करीब 70 से 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम हाउस के आसपास 144 धारा भी लगी हुई है। कोरोना गाइडलाइन का भी पुलिस पालन करा रही है।

बता दें कि आंदोलन की चेतावनी के बाद सुबह के वक्त भोपाल के न्यू मॉर्केट पर ओबीसी संगठनों के नेताओं ने डेरा डाल दिया। यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने वहां से सभी को हटाया। वहीं ओबीसी महासभा का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है।

Related Articles

Back to top button