ब्रेकिंग
Delhi Police Denies Karni Sena Permission: जंतर-मंतर प्रदर्शन अनुमति मामला पहुंचा हाईकोर्ट, राज शेखा... IND vs AFG 3rd T20I Preview: सीरीज पर कब्जा करने के बाद बेंच स्ट्रेंथ आजमाएगी टीम इंडिया, वैभव को ले... Kareena Kapoor Upcoming Movie Dayra: मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी करीना, जानिए फिल्म ... Abbas Araghchi Beijing Visit: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची का चीन दौरा, ट्रंप और जिनपिंग की मुला... Buy House vs Rent and Invest: ₹1 करोड़ का घर खरीदें या ₹40 हजार के किराए पर रहकर करें निवेश? जानिए क... Meta India CSEAM Case NCPCR: मेटा प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा का मामला, एनसीपीसीआर की सख्ती के... Radha Ashtami 2026 Date and Shubh Muhurat: कब है राधा अष्टमी? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और श्रीकृ... Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक... Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ...
देश

लल्लू ने किया ऐलान- 4 जनवरी को कांग्रेस पार्टी यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने सहारा इंडिया समूह और पर्ल्स ग्रुप पर गरीबों का पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए आंदोलन और प्रदर्शन का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि गरीबों से लगातार हो रही लूट के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चार जनवरी को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के लाखों गरीबों को सहारा जैसी कंपनियों द्वारा लूटे जाने और योगी सरकार के इस मामले में चुप्पी साधने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है।

लल्लू ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए सपा और बसपा जैसे विपक्षी दलों से भी इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीबों से लगातार हो रही इस लूट के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चार जनवरी को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। लल्लू ने कहा कि सहारा इंडिया ग्रुप में छोटे-छोटे दुकानदार, रेहड़ी, ठेला-पटरी चलाने वाले गरीब, मध्यमवर्गीय मजदूर, महिलाएं, घरेलू काम करने वाली महिलाओं ने किस्तों में 10 रुपये से लेकर सैकड़ों रुपये तक का आरडी खाता खुलवाया था, साथ ही कई सारे लोगों ने फिक्स डिपॉजिट भी किया मगर मियाद पूरी होने के बावजूद उनका पैसा नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन गरीबों ने अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व घर परिवार में किसी भी छोटे-बड़े काम के लिए पैसा जमा किया था, लेकिन अब वे सब लुटे हुए महसूस कर रहे हैं और इन कम्पनियों में बड़ी संख्या में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लोगों के पैसे फंसे हुए हैं। लल्लू ने कहा कि पर्ल्स ग्रुप की कंपनी पीएसीएल लिमिटेड की भी यही कहानी है, इस रियल एस्टेट की कंपनी में प्लाटिंग व हाउसिंग की स्कीम के तहत पैसा जमा किया गया और वहां भी लोगों के पैसे फंसे हैं। कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि पैसे वापस न होने पर कांग्रेस पार्टी गांव, कस्बों से लेकर सड़कों तक लड़ाई लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button