ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

अखिलेश बोले- भाजपा विकास की ही नहीं अल्पसंख्यकों की भी है दुश्मन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में दर्शन पूजन किया और समाजवादी विजय यात्रा लेकर निकले। ‘लखनऊ से निकला संदेश, बाइस में आ रहे अखिलेश’ जैसे नारों के बीच राजधानी में अपनी समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल विकास की दुश्मन नहीं हैं, ये अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन हैं और इनको इसलिए अल्पसंख्यकों का दुश्मन कहता हूं कि जिस समय ये सरकार में आये दिल्ली की लोकसभा और उप्र की विधानसभा में बैठने के लिए एंग्लो इंडियन लोगों के लिए जो आरक्षण था, उस आरक्षण को समाप्त कर दिया।”

गौरतलब है कि भाजपा सरकार में विधानसभा में एंग्लो इंडियन के लिए आरक्षित सीट समाप्त कर दी गई है। कानपुर और कन्नौज में इत्र व्यापारियों के यहां आयकर छापेमारी की चर्चा करते हुए यादव ने कहा कि ये लोग छापा इसलिए मार रहे हैं क्योंकि जैन समाज के लोग अल्पसंख्यक समाज से आते हैं, ये नहीं चाहते कि जैन लोग तरक्की करें। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी में कानपुर में (पीयूष जैन) जो पैसा निकला वह भारतीय जनता पार्टी का था और जो दीवारों से निकला वह भाजपा का था और जो गिना गया वह भी भाजपा का था। यादव ने दावा किया कि भाजपा बदनामी से बचने के लिए अपने गलत फैसले को सही बनाने के लिए जबर्दस्‍ती समाजवादियों के ऊपर उंगली उठाने का कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button