ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

ओमीक्रोन के खतरे के चलते महाराष्ट्र में शुरू किया गया 15 से 18 साल के किशोरों का कोविड टीकाकरण

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों के कोविड टीकाकरण की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य में बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए 750 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। विभाग के अनुसार अब तक सात लाख से ज़्यादा बच्चे सरकार के कोविन पोटर्ल पर टीके के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इसी तरह बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी आज से बच्चों को टीका लगाना शुरू कर दिया है। बीएमसी ने शहर में स्थापित नौ जम्बो टीकाकरण केंद्रों में नौ लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

राज्य में पिछले 24 घण्टों में 50 से ज़्यादा ओमिक्रॉन मामले दर्ज किये हैं, जिसमें सबसे ज़्यादा 36 मामले पुणे में दर्ज किये गए हैं। यह वायरस एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में भी फैल चुका है। राजनेताओं के कार्यक्रमोंं में कोरोना प्रतिबंधों की अनदेखी के बाद गृह राज्य मंत्री दिलीप वाल्वे पाटिल ने क़ानून प्रवर्तन विभाग से कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है, इसलिए जो भी कोरोना प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए नजर आए उसके विरुद्ध कारर्वाई की जाए। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button