ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
मध्यप्रदेश

‘बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है, नानी के घर से लौट आओ भैया’ राहुल गांधी पर भाजपा पर तंज

भोपाल: राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर अक्सर भाजपा नेता उन पर तंज कसने से नहीं चूकते। हाल ही में 5 राज्यों में चुनावी तैयारी के बीच एक बार फिर उनका छुट्टी मनाने इटली जाने का मसला देश के सियासत में प्रमुख मुद्दा बन गया है, और कांग्रेस विरोधी दल इस पर चुटकी लेने से नहीं चूक रहे।

इस बीच मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने अनोखे अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर तंज कसा है, पाराशर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बिना राहुल गांधी का नाम लिए लिखा कि ‘बच्चों को वैक्सीन लगना प्रारंभ हो गई है, नानी के घर से जल्दी लौट कर आओ भैया’। पाराशर की टिप्पणी को राहुल गांधी के विदेश दौरो पर तंज के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि ये बात अलग है, कि उन्होंने अपनी पोस्ट में कहीं भी राहुल गांधी के नाम का जिक्र नहीं किया।

नया साल मनाने विदेश गए हैं राहुल 
आपको बता दें, कि 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विदेश निकल गए थे। लगभग 7 दिन के विदेश दौरे के बाद वह 5 जनवरी को वापस भारत लौटेंगे। राहुल के इस दौरे पर लगातार विरोधी दल सवाल खड़े कर रहे थे, और उन्हें पार्ट टाइम राजनेता तक कहा जा रहा था। जिस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने उल्टा सवाल किया था, कि उनके विदेश जाने पर भाजपाई इतना हंगामा क्यों मचाते हैं ?

Related Articles

Back to top button