ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
देश

महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना में भी शुरू हुआ 15 से 18 वर्ष के किशोरों का कोविड टीकाकरण

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने सोमवार को शहर के एक स्वास्थ्य केन्द्र में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान आरंभ किया। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए राज्य में वयस्कों के टीकाकरण केन्द्र के अतिरिक्त 1,014 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राज्य में इस श्रेणी में टीकाकरण कराने वाले किशोरों की अनुमानित संख्या 18.70 लाख है। राव ने माता-पिता से पात्र किशोरों का टीकाकरण कराने का आह्वान किया।

देश में बढ़ते, कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के मद्देनजर उन्होंने सभी नगारिकों से टीका लगवाने और कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की। राव ने कहा कि राज्य में वयस्क आबादी को पहली खुराक देने की दर 101 प्रतिशत है और दूसरी खुराक देने की दर भी राष्ट्रीय औसत से अधिक है। हालांकि, करीब 20 लाख लोगों की दूसरी खुराक लंबित है और उन्हें भी दूसरा टीका लगवा लेना चाहिए।

हरीश राव ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की तीसरी लहर के डर के बीच राज्य सरकार ने 21 लाख ‘होम आइसोलेशन किट’ तैयार रखी है, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए हैं और आवश्यक दवाएं खरीदी गई हैं। सूर्यापेट शहर में मेडिकल के एक छात्र के साथ ‘रैगिंग’ होने की खबरों पर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के चिकित्सा शिक्षा निदेशक को यह पता लगाने के लिए कहा गया है कि ‘रैगिंग’ हुई थी या नहीं। अगर ऐसा कुछ हुआ है, तो ‘रैंगिंग’ करने वाले छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button