ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33 हजार से ज्यादा मामले, 145 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 33,750 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,22,882 हो गई। वहीं, 123 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,81,893 हो गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में covid-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,582 हो गई है।  यह संक्रमित मामलों का 0.42 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.84 प्रतिशत हो गई है।

covid के नए रूप ओमिक्रॉन से 23 राज्यों में 1700 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 510, दिल्ली में 351 और केरल में 156 मामले हैं। ओमिक्रॉन के संक्रमण से 639 व्यक्ति उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 10846 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख 95 हजार 407 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.20 प्रतिशत है

145.68 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
पिछले 24 घंटे में देशभर में 23 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 145.68 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 23 लाख 30 हजार 706 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही सोमवार सुबह 7 बजे तक 145 करोड़ 68 लाख 89 हजार 306 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button