ब्रेकिंग
Sirpur Mahotsav 2026: सिरपुर महोत्सव में इंडियन आइडल के सितारों ने बिखेरा जलवा, सुरीली शाम में देर र... Law and Order: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़की कांग्रेस, पुलिस कमिश्नर का घेराव कर अपराधों पर रोक लग... Balodabazar Police: बलौदाबाजार पुलिस का 'समाधान अभियान' सफल, रिकवर किए 63 लाख के मोबाइल; चेहरों पर ल... CGBSE Board Exam 2026: जीपीएम प्रशासन का 'मिशन रिजल्ट', बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने के लिए बनाया यह... Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 'म्यूल अकाउंट' ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; ... Chhattisgarh Politics: धान खरीदी पर रार! भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को घेरा, दागे तीखे सवाल; पूछ... Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ... Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत...
मध्यप्रदेश

सावधान! इंदौर में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर, दुगनी रफ्तार से बढ़े मरीज, लगेंगी बड़ी पाबंदियां!

इंदौर: इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। मनीष सिंह का कहना है कि संक्रमण के आंकड़ों डराने वाले हैं। संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। रविवार को 110 पॉजिटिव केस आए इससे पहले शनिवार को 80 पॉजिटिव आए थे। इसका मतलब साफ है कि कोरोना के मरीज तीव्र गति से बढ़ रहे हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि इंदौर में केस बढ़ते है तो अस्पताल में बेड की मांग बढ़ जाती है। ऑमीक्रान के साथ डेल्टा वेरिएंट भी इंदौर में पाया जा रहा है। कहीं न कहीं लोगों को समझने की ज़रूरत है। बड़े अयोजन कोई भी ना कराए, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें

उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता कि दुगनी तिगनी स्पीड से केस बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में राज्य शासन और क्राइसिस कमेटी की मीटिंग के बाद प्रतिबंध लगाए जाएंगे। लिमिट फिक्स की जाएगी। शादियों में लिमिट फिक्स की जाएगी। साथ ही धरने-प्रदर्शन बड़े आयोजन पर रोक लगाई जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि हर व्यक्ति के ऊपर सख्ती नहीं की जा सकती है। लोगों को खुद समझना होगा। अभी फिर अपील की गई है जिसने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है सैकंड डोज ले लें। इंदौर में लगभग 2500 बेड के कोविड केयर सेंटर तैयार हो चुके है। राधास्वामी में 1 फेज में 650 बेड का कल से शुरू कर रहे हैं। प्राइवेट हॉस्पिटल में 700 रुपये पर बेड के चार्जिज तय किये गए हैं।

Related Articles

Back to top button