ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी 3 वर्षीय मासूम, दादी ने प्रेमी संग मिलकर करवा दी हत्या

नोएडा: जनपद के थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बच्ची के दादी के प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बच्ची की दादी की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में 28 दिसंबर को एक निर्माणाधीन मकान में तीन वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली थी।

बच्ची की दादी ने 25 दिसंबर को थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह घर से लापता है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज हेमंत (करीब 50 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हेमंत तथा बच्ची की दादी के बीच अवैध संबंध थे। हेमंत बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था। उन्होंने बताया कि बच्ची का पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है जबकि उसकी मां उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

उन्होंने बताया कि अवैध संबंध के बीच बाधा बन रही बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए उसकी दादी तथा उसके प्रेमी ने षड्यंत्र रचा। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है, कि घटना वाले दिन हेमंत बच्ची को लेकर इलाहाबास गांव की तरफ गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची की हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में धारा 376 तथा 377 की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस बच्ची की दादी की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button