ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

अमेठी में CM योगी ने किया मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास, कहा- हमने जो कहा वो करके दिखाया

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी पहुंचे हैं, यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया है। वहीं इस दौरान जनविश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि जिन लोगों ने विभाजनकारी राजनीति को सदैव अपनाया, विघटन और विभाजन जिनके जींस का हिस्सा है, जिनके पूर्वज कहते थे हम तो एक्सीडेन्टली हिंदू हैं तो वो लोग अपने को हिंदू नहीं बोल सकते। हम लोगों में कोई छुपाव भी नहीं है कोई घबराहट भी नहीं है। जब मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी कहते थे, आज भी कहते हैं, आगे भी कहेंगे कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। इस दौरान सीएम योगी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना कालखंड में उ.प्र. पहला राज्य था।  जिसने भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर हर श्रमिक को ₹02 लाख की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी व ₹05 लाख के स्वास्थ्य बीमा का कवर देने की व्यवस्था बनाई। भारत सरकार ने भी इस हेतु पोर्टल विकसित किया है, जिसमें हर श्रमिक को रजिस्टर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना कालखंड में प्रदेश में 40 लाख कामगार और श्रमिक वापिस आए थे, लोग सोचते थे क्या करेंगे? हमने कहा यह लोग उत्तर प्रदेश के हैं और यहीं कार्य करेंगे। प्रदेश पर यह बोझ नहीं हैं, हमारे लिए यह उपलब्धि है कि वे अपने घर वापस लौट आए। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने सभी को ‘घर’ में ही काम दिया है। मैं संगठित और असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों को आश्वस्त करता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार आपकी उन्नति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम न सिर्फ आपके ‘जीवन व जीविका’ को बचाने के लिए, बल्कि आपके बच्चों के भी उज्ज्वल भविष्य हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जनपद अमेठी में भारत सरकार सहायतित योजना फेज-3 के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास तथा 200 शय्या युक्त जिला स्तरीय रेफरल चिकित्सालय, तिलोई के लोकार्पण किया गया है। आज मैंने लखनऊ में एक कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। 15 से 18 वर्ष के बच्चों के मन में उत्साह है। वैक्सीन लेने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु अनेक संस्थाएं कार्य कर रही हैं। सभी बच्चों को अपनी बारी आने पर पूर्ण अनुशासित तरीके से ‘टीका जीत का’ लगवाना है।

Related Articles

Back to top button