ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

मुजफ्फरपुर सांसद को वीआइपी का करारा जवाब, पार्टी उनको गंभीरता से नहीं लेती

मुजफ्फरपुर। वीआइपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा- सांसद अजय निषाद अपनी गलत बयानों के लिए बहुत मशहूर हैं। वीआइपी पार्टी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया था कि मुकेश सहनी के कथनी और करनी में काफी अंतर है। उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में 11 सीटें मिली थीं, लेकिन उन्होंने निषाद समाज के नेताओं को कितना टिकट दिया, यह सबको पता है। अजय निषाद कहा था- दो कमजोर (हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा व विकासशील इंसान पार्टी) जानवर शेर (बीजेपी) का शिकार नहीं कर सकते हैं। इसपर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पि‍ता की बदौलत कर रहे राजनीत‍ि

विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा, भाजपा सांसद अजय निषाद अपने पिता के बलबूते राजनीति कर रहे हैं, उनका अपना कोई जनाधार नहीं है। निषाद समाज उनको अपना नेता नहीं मानता। उन्‍होंने कहा- मुकेश सहनी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए जिस तरह के भाषा का उपयोग उन्होंने किया है, इससे मानसिकता साफ झलकती है। कहा- मुकेश सहनी आज सिर्फ बिहार की ही नहीं बल्कि पूरे भारत में निषाद समाज की आवाज़ को बुलंद कर रहे हैं, बिहार में उन्होंने निषाद समाज के लिए बहुत काम किया है। मछुवारा के लिए बीमा, उनके लिए ट्रेनिंग सेंटर खुलवाना, रोजगार की व्‍यवस्‍था करना।

उत्‍तर प्रदेश की राजनीत‍ि से स्‍वार्थ नहीं

मुकेश सहनी उत्तरप्रदेश में ना तो अपने लिए गद्दी मांग रहे हैं, और ना ही उनका अपना कोई स्वार्थ हैं, उनकी मांग अपने समाज के लिए ‘आरक्षण’ को लागू करवाने की है। वीआइपी पार्टी सांसद अजय निषाद से यह मांग करती है की वे उत्तरप्रदेश में योगी सरकार से बोलकर निषाद समाज के लिए आरक्षण लागू करवा दें तो वीआइपी पार्टी उत्तरप्रदेश में भाजपा को समर्थन दे देगी।

बोचहां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी वीआइपी

वीआइपी पार्टी आज निषाद समाज की आवाज़ हैं, उनके हक और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं, बोचहां विधानसभा सीट से वीआईपी पार्टी ही चुनाव लड़ेगी। वहीं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी 165 सीटों वीआईपी पार्टी पूरे दम खम के साथ अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button