ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
मध्यप्रदेश

MP में बेकाबू हुआ कोरोना! 308 नए पॉजिटिव केस आए सामने, सिंधिया के PA समेत, SDM, कलेक्टर और डॉक्टर भी चपेट में

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश भर में 308 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे एक दिन पहले 221 केस आए थे। इसका सीधा मतलब यह है कि रोजाना कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। नए केसों के साथ अब कुल एक्टिव केस 1029 हो गए हैं। बड़ी बात यह है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आमजन के साथ साथ अधिकारी जिनमें कलेक्टर, एसडीएम, डॉक्टर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए भी आ गए हैं।

वहीं इंदौर कोरोना हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इंदौर के एक एसडीएम अक्षय मर्काम भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां 137 नए मरीज पाए गए हैं। एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा भोपाल में भी कोरोना धीरे धीरे पैर पसारता नजर आ रहा है। यहां एक दिन में 69 नए केस सामने आए हैं। वहीं दतिया जिले में कलेक्टर संजय कुमार और उनकी पत्नी समेत परिवार के दो अन्य सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा ग्वालियर में 25 , उज्जैन में 9, रतलाम में एक, जबलपुर में 21 , सागर में 5, खंडवा में 4, शिवपुरी में 6 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं

नहीं बढ़ाई जाएगी कोरोना पाबंदियां- विश्वास सारंग
कोरोना पाबंदियों को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि फिलहाल किसी भी प्रकार की अन्य पाबंदियां नहीं बढ़ाई जा रही है। लेकिन सभी को सुनिश्चित करना है कि स्वयं अनुशासन और संयम के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखें। मास्क पहने और सुनिश्चित करें कि स्वयं को और परिवार को संक्रमण से बचाएं।

वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 15-18 साल के बच्चों के लिए सोमवार को शुरु हुए वैक्सीनेशन अभियान में 10 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। आज बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यह बहुत सकारात्मक पक्ष है। बच्चों को निवेदन किया है कि अपने दोस्तों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने 20 जनवरी तक 48 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट दिया है। हमें उम्मीद है कि इस टारगेट को हम पूरा कर लेंगे। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वैक्सीनेशन के मामले में हम पूरी मुस्तैदी के साथ काम करें। कल 8923 सेशन में वैक्सीनेशन अभियान चलाया था। लगभग 50400 कर्मचारी इस अभियान में लगे थे। बच्चों के अभिभावकों को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button