ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
देश

तीसरी लहर की आहट!, दिल्ली में 15 जनवरी तक रोज आ सकते हैं 20-25000 कोरोना केस: सरकारी सूत्र

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते मामले तीसरी लहर की आहट की ओर इशारा कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों का आंकड़ा 15 जनवरी तक हर रोज 20-25 हज़ार पहुंच सकता है। सूत्रों के मुताबिक आशंका है कि दिल्ली में 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार कोरोना के मामले दर्ज हो सकते हैं। साथ ही कहा गया है कि इस लहर और ओमिक्रॉन को लोग हल्के में ना लें।

देश में अभी डेल्डा और ओमिक्रॉन दोनों वेरिएंट हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक अगर केस बढ़ेंगे तो अस्पतालों में दाखिल होने वाले मरीजों ती तादाद भी बढ़ेगी। बता दें दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 5 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है।  सोमवार को संक्रमण के 4,099 नए मामले सामने आए थे, जोकि रविवार के मुकाबले 28 फीसदी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है, वहीं संक्रमण दर बढ़कर 6.46 फीसदी रही।

Related Articles

Back to top button