ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए केजरीवाल, लोगों ने शेयर की CM की बिना मास्क की तस्वीरें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी देते हुए मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पकर् में आए हैं, वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी जांच करवा लें।‘‘

PunjabKesari

अब सोशल मीडिया पर केजरीवाल को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक दो दिन पहले पंजाब-चंडीगढ़ में हुई रैलियों की तस्वीरों को साझा करते हुए लोग लिख रहे हैं कि- ‘Those who come in touch’।  जिन तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया जा रहा है, वह एक से दो दिन पहले सीएम केजरीवाल की चंडीगढ की रैलियों की हैं। इसमें वह बिना मास्क लगाए दिख रहे हैं। लोग इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर मजा लेते हुए दिख रहे हैं।

PunjabKesari

आपको बतां दे कि कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने पंजाब के पटियाला में शांति मार्च निकाला था जिसमें हजारों लोग की भीड़ थी। इसमें वह बिना मास्क लगाए दिख रहे हैं। उनके आस-पास हजारों की भीड़ है।  एक यूजर ने सीएम की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा पटियाला में शांति मार्च के दौरान जिम्मेदाराना व्यवहार।

देश में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 1,892 हुए 
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के अब तक 1,892 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 766 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक नये स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले सामने आए और इसके बाद दिल्ली में 382, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 33,379 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,60,261 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,71,830 पर पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक 124 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,82,017 हो गई है।

Related Articles

Back to top button