ब्रेकिंग
Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ...
देश

बाबुल सुप्रियो और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, साल 2021 में भी दो बार संक्रमित हुए थे TMC नेता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यह तीसरी बार है जब बाबुल सुप्रियो कोरोना की चपेट में आए हैं। बाबुल सुप्रियो ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बाबुल सुप्रियो की पत्नी को भी कोरोना हुआ है। बता दें कि पिछले साल 2021 में अप्रैल में भी वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। साल 2021 में बाबुल सुप्रियो दो बार कोरोना संक्रमित हुए थे। पिछले साल अप्रैल में उनकी पत्नी भी कोरोना की चपेट में आई थीं।

PunjabKesari

बाबुल सुप्रियो से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेता मनोज तिवारी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच इन दिनों बड़ी-बड़ी हस्तियां कोरोना संक्रमित हो रही है। बॉलीवुड पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा है।

अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि हाल में अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, अनुभवी फिल्मकार राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर और उनके फिल्मकार पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button